चित्तौड़गढ़ / बेंगू - शाही सवारी में उमड़े शिवभक्त, जयकारों से गूंजा बेगूं नगर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। बेगूं। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बेगूं नगर के जोडेश्वर महादेव मंदिर से नीलकंठ महादेव मंदिर तक महाकाल की शाही सवारी निकली, जिसका नगरवासियों सहित विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शाही सवारी में इस वर्ष श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पर हर हर मिलन का अद्भुत संगम भी देखने को मिला। इस दौरान बेगूं नगर की गलिया महादेव के जयकारों एवं पुष्पवर्षा से सराबोर हो गई। जानकारी के अनुसार पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को समस्त नगरवासियों द्वारा बेगूं नगर के जोडेश्वर महादेव मंदिर से नीलकंठ महादेव तक ढोल नगाड़ों के साथ सुसज्जित पालकी में महाकाल की शाही सवारी निकाली गई। जोडेश्वर महादेव से नगर भ्रमण पर निकली शाही सवारी खुरा बाजार, लालबाई फूलबाई चौक, मुख्य बाजार, केसरिया चौक, सदर बाजार, गांधी चौक, सेन समाज मंदिर, आंचलिया मोहल्ला, नोशालिया मोहल्ला, लालबाई फूलबाई चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची, जहां महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शाही सवारी में सबसे आगे वीर बजरंग अखाड़ा बिजौलिया के पहलवानों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया जा रहा था। उसके पीछे डीजे पर चल रहे भजनों की स्वरलहरियों पर महिलाएं एवं युवतियां नृत्य करते हुए चल रही थी। उसके पीछे ढोल ताशों के साथ युवा वर्ग बाबा महाकाल एवं नीलकंठ महादेव की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। भगवान शिव के प्रतीक रूप में शिवलिंग की झांकी सजाई गई, उसके पीछे भगवान शिव का नंदी और उसके पीछे फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में भगवान नीलकंठ महादेव विराजमान थे। नगर भ्रमण पर निकली शाही सवारी के स्वागत के लिए नगरवासियों द्वारा जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। शाही सवारी को एक पल निहारने के लिए गली मोहल्लों में लोगों की भीड़ देखी गई। इसके साथ ही घरों की छतों पर बड़ी संख्या में नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर शाही सवारी का स्वागत किया गया। नगर में निकली शाही सवारी को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

What's your reaction?