चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - रक्षा सूत्र के साथ सुधार की डोर : निंबाहेड़ा उपकारागृह में 12 वर्षों से चल रही अनूठी परंपरा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

कैदीयों को बंधाया राखी का रक्षा सूत्र, दिलाया अपराध नहीं दोहराने का संकल्प

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक बंधन और जीवन को दिशा देने वाला अवसर बन सकता है। इसका जीवंत उदाहरण बुधवार को निंबाहेड़ा उपकारागृह में देखने को मिला। जब तेजस्विनी क्लब और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने 12वीं बार कैदी भाइयों को राखी बांधते हुए उनसे अपराध की पुनरावृत्ति नहीं करने का संकल्प लिया।इस आयोजन के दौरान बीके शिवली बहन ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से निरंतर रक्षाबंधन के पर्व पर तेजस्विनी क्लब और ब्रह्माकुमारी बहनों की ओर से उपकारागृह में राखी बांधने की यह परंपरा निभाई जा रही है। इस पहल के माध्यम से कैदियों को मानसिक और आध्यात्मिक बल प्रदान किया जाता है।क्लब की संस्थापिका समाजसेविका वर्षा कृपलानी ने "तेरा मंगल मेरा मंगल" गीत गाकर भाइयों का मनोबल बढ़ाया और उनसे आग्रह किया कि वे इस राखी के बदले यह उपहार दें कि भविष्य में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे उन्हें पुनः जेल आना पड़े। सभी कैदियों ने इसे वचन रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर तेजस्विनी क्लब की अध्यक्षा कमला रायपुरिया, क्लब सदस्याएं और ब्रह्माकुमारीज़ बहनें उपस्थित रहीं। उन्होंने कैदी भाइयों को तिलक कर मिठाई खिलाई और प्रेमपूर्वक राखी बांधते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जार जिलाध्यक्ष मनोज सोनी ने भी इस मौके पर कहा कि क्रोध या आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें जिससे भविष्य में पछताना पड़े। जेलर युवराज सिंह एवं जेल स्टाफ ने दोनों संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी सकारात्मक गतिविधियों से कैदियों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कार्यक्रम में बीके शिवली बहन, वर्षा कृपलानी, कमला रायपुरिया, मंजू अग्रवाल, स्वर्णलता जैन, दीपिका शारदा, बीना शर्मा, रामेश्वरी, ब्रजबाला, विमला देवी गोठवाल, रिंकू सोनी, हिमांशु सिंह सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

What's your reaction?