भीलवाड़ा / शाहपुरा - कबाड़ गोदाम की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

चोरी के सामान की जांच पर भड़का गोदाम संचालक, मारपीट-गाली गलौच कर खड़ा किया तमाशा

सीधा सवाल। शाहपुरा। पेसवानी 

शहर के उदयभान गेट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब चोरी के सामान की जांच करने गई पुलिस टीम पर एक कबाड़ गोदाम संचालक ने हमला कर दिया। ना सिर्फ गाली-गलौच और हाथापाई की गई, बल्कि मौके पर भीड़ भी इकट्ठा हो गई। हालात इतने बिगड़े कि डिप्टी ओमप्रकाश विश्नोई की गिरेहबान तक पकड़ ली गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी देबीलाल कोली को हिरासत में ले लिया है। उसके अन्य परिजनों पर भी कार्रवाई की गई है।

शाहपुरा डिप्टी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाहपुरा के कबाड़ गोदामों की जांच शुरू की गई है। इसी क्रम में पुलिस टीम सबसे पहले प्रतापपुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे नाथूलाल कोली के गोदाम पहुंची। 

यहां भारी मात्रा में संदिग्ध कबाड़ जिनमें तीन कारें, एक ट्रैक्टर, तीन थ्रेशर मशीनें, वॉशिंग मशीन, स्कूटी, खुली बाइकें, स्टील के बर्तनों के कट्टे और लोहे के सरिए शामिल थे, पाए गए। जब पुलिस ने रजिस्टर और सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारी मांगी, तो नाथूलाल कोली कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उसे शाहपुरा थाना प्रभारी सुरेशचंद्र की ओर से नोटिस जारी कर समस्त रिकॉर्ड शीघ्र प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम उदयभान गेट स्थित नाथूलाल के दूसरे गोदाम पर पहुंची, जहां उसका भाई देबीलाल मौजूद था। पूछताछ के दौरान वह अचानक गुस्से में आ गया और पुलिस टीम से अभद्र भाषा में बातचीत करने लगा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और देबीलाल ने डिप्टी की गिरेहबान पकड़ ली। टीम के अन्य पांच सदस्य तुरंत हरकत में आए और देबीलाल को काबू में लिया। इसी दौरान उसकी पत्नी और परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। देखते ही देखते गोदाम के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

घटना के बाद शाहपुरा थाने में देबीलाल कोली के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा और अभद्रता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों सत्यनारायण कोली और भोला उर्फ लोकेश कोली व देबीलाल को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

डिप्टी ओमप्रकाश विश्नोई ने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम पूर्ण रूप से राजकीय कार्य में लगी थी और उनके साथ किया गया व्यवहार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम में दीवान महेंद्र, दीवान सब्बीर, कांस्टेबल बनवारी कुमावत, रवि, राजेंद्र मीणा शामिल थे। 

कबाड़ की आड़ में गैरकानूनी धंधे पर सख्ती होगी-

शाहपुरा डिप्टी विश्नोई ने चेतावनी दी है कि कबाड़ के धंधे की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्तियों की जांच तेज की जा रही है। गोदामों में अवैध रूप से जमा सामग्री की सूची तैयार की जा रही है और जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?