चित्तौड़गढ़ - हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में रंग-बिरंगे कार्यक्रमों के साथ गूंजा देशभक्ति का स्वर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत जिले के विभिन्न नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 07 अगस्त को देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। इन आयोजनों ने न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल किया, बल्कि समाज में एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश भी दिया।

नगर परिषद निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मंच ने जहां स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया, वहीं देशभक्ति की भावना को भी और मजबूत किया।

मातृकुंडिया में शहीद स्मारक पर राजीविका महिला समूह की समस्याओं ने रंगोली बनाकर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को स्मरण किया।

राशमी क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों ने 15 अगस्त समारोह की तैयारियों के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारू में तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया तथा वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की गई। वहीं, मरमी गांव के मरमी माता मंदिर प्रांगण में तिरंगा थीम पर रंगोली सजाकर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया।

नगर पालिका रावतभाटा ने एक अभिनव पहल करते हुए सब्जियों से तिरंगा बनाकर सब्जी एवं फल विक्रेताओं को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया, जिससे आमजन में इस अभियान के प्रति उत्साह बढ़ा।

भदेसर, बेगू एवं बड़ीसादड़ी में राजीविका महिला समूह द्वारा तिरंगा राखी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा रैली निकाली गई, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तिरंगे के साथ सेल्फी ली गई और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अभियान को नई ऊर्जा दी गई।

नगर परिषद निंबाहेड़ा द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों को तिरंगा थीम लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया और रात्रि का नज़ारा अत्यंत प्रेरणादायक बना।

बड़ी सादड़ी में विद्यालय स्तर पर तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, देशभक्ति और कला का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। साथ ही, बेगू एवं बड़ी सादड़ी दोनों ही स्थानों पर राजीविका महिला समूह द्वारा तिरंगा राखी वर्कशॉप आयोजित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

इन सभी आयोजनों ने यह सिद्ध किया कि "हर घर तिरंगा" केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जो हर वर्ग, हर आयु और हर समुदाय को राष्ट्र प्रेम के सूत्र में पिरो रहा है।

What's your reaction?