views
सीधा सवाल। बेगूं। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती राजस्थान व मध्य प्रदेश सीमा पर प्राकृतिक छट्टाओं के बीच विराजित मेंड़केश्वर महादेव में सावण महिने व रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक दिनेश राठौर एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही शनिवार सुबह अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई, तत्पश्चात पंडित कैलाश चंद्र शर्मा व श्यामलाल शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच मेंढकेश्वर महादेव का महाअभिषेक किया गया। इसके बाद पंडित श्यामलाल शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन में यजमान द्वारा आहूतियां दिलवाई गई। इस अवसर पर मेंढकेश्वर महादेव के महंत नंदकिशोर दास महाराज, मेंढकेश्वर महादेव कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल धाकड़ लाडपुरा, खेमराज धाकड़, दोलतराम धाकड़, सुरेश धाकड़, नानालाल धाकड़, विजय मीणा, राजू धाकड़, मामराज धाकड़, कवि सुनिल धाकड़, अशोक धाकड़, रामलाल धाकड़, पुजारी संजय वैष्णव, मांगीलाल धाकड़, हरि ओम धाकड़, विष्णु धाकड़ सहित अन्य उपस्थित थे।