views

सीधा सवाल। कपासन। उपखंड क्षेत्र के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल शर्मा द्वारा पी ई ई ओ क्षेत्र सुरपुर का निरीक्षण किया।शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की।इस दोरान विद्यार्थियों को मोटिवेशन देकर भविष्य निर्धारण एवं क्षेत्र का नाम गौरांवित करने की प्रेरणा दी।प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा, व्याख्याता महेंद्र सिंह राठौड़, सोहन लाल फुटेला, खेमराज मीणा, वरिष्ठ अध्यापक गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश रैगर, शारीरिक शिक्षक भगवती लाल जाट, नाना लाल जाट, कलीम परवेज, अम्बा लाल भांबी आदि मौजूद रहे।इस दौरान गोपाल लाल शर्मा के द्वारा स्थानीय विद्यालय में आगामी 10 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता की पूर्व तैयारीयो का अवलोकन किया। जिसमें खेल मैदान,आवास, जल व भोजन की व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया।