views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले में भाजपा के आसावरा मंडल की जंबो कार्यकारिणी घोषित की है। मंडल में 63 सदस्यों वाली कार्यकारिणी घोषित हुई है। इसमें चरलिया के मुकेश खंडेलवाल को मंडल महामंत्री नियुक्त किया है। जानकारी में सामने आया है कि मंडल अध्यक्ष नेमीचंद भाट ने प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी के मार्गदर्शन में मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें 9 संरक्षक एवं एक मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। वहीं सुरेश, मुकेश खंडेलवाल व ओमप्रकाश को मंडल महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा, 10 उपाध्यक्ष 18 मंत्री एक कार्यालय प्रमुख, एक सोशल मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष तथा शेष सदस्य नियुक्त किए हैं। इधर, मंडल कार्यकारिणी में श्री सांवलियाजी मंदिर के 16 गांव के अंतर्गत आने वाले चरलिया गांव के युवा कार्यकर्ता मुकेश खंडेलवाल को मंडल महामंत्री पद पर नियुक्ति होने से मंदिर क्षेत्र के गांव में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है।