views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान दाधीच समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा चल रहे 8 दिवसीय महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव के तहत रविवार को समाजजनों ने कालिका नगर स्थित खुशहाल वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों की सेवा की और उन्हें भोजन कराया।
आश्रम की डायरेक्टर नंदनी दाधीच ने समाजजनों को वृद्ध आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान समाजजनों ने वृद्धों को अपने हाथों से भोजन करवाकर सेवा का संदेश दिया।
समाज प्रवक्ता रजत भट्ट एवं भरत जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में दाधीच समाज अध्यक्ष संजय इटोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महासचिव दीपक तिवारी सहित पदाधिकारियों ने वृद्ध आश्रम समिति के संयोजक सत्यनारायण ओझा, उमा शंकर दाधीच और नंदनी दाधीच का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक व मार्गदर्शक सुरेश शर्मा योग गुरु, कोषाध्यक्ष महेश भट्ट, सत्यनारायण व्यास, यशवंत कोलीवाल, मोहन भट्ट, शिवप्रकाश दाधीच, जोशी रेलवे, सत्यनारायण भट्ट, कमलेश दायमा, राजकुमार तिवारी, सुरेश चंद्र शर्मा, रामस्वरूप जोशी, महेश भट्ट शाहपुरा, सत्यनारायण काकड़ा, राकेश जोशी, रघुनंदन दाधीच, जगदीश चंद्र केसरियाजी, अशोक मिश्रा, पंकज काकड़ा, राजेंद्र तुलछिया, शिवशंकर जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।