views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सालवी समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा लोकदेवता बाबा रामदेव जी की निकाली जा रही शोभायात्रा का कांग्रेस पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया के सानिध्य में चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस हेरिटेज जॉन मंडल के संगठन मंत्री रमेश चंद्र लड्ढा ने बताया कि शोभायात्रा के गोल प्याऊ पहुँचने पर पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया ने बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद लिया और शोभायात्रा में सम्मिलित सालवी समाज के पदाधिकारियों का माल्यार्पण से स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान जलपान व फ्रूटी पिलाई गई।
इस दौरान चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, सेन्ट्रल जोन मंडल अध्यक्ष विनोद लड्ढा, पूर्व पार्षद सुमित मीणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय राव, उपाध्यक्ष संजय जाजू, उस्मान गनी, कंकु देवी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव चक्षू शर्मा, अशोक खटीक, जमील अहमद, भवानी सिंह, गिरीवर, सलीम नेता, इमरान छीपा, शाहजाद अब्बासी, नवाब खान, काना खटीक, मयंक गोस्वामी, निखिल, भागीरथ मोची, अमजद, गुलशेर, पृथ्वीराज खटीक, राजेन्द्र मोची, दिलीप ढोली, राजेन्द्र मोची, गणपत, प्रशांत गांछा, सोनू लौहार, फतहलाल प्रजापत, इफ्तिकार छीपा, महेश, रानी भील, सानू, मंजू लौहार, नितेश शर्मा, आयुष, विजय छीपा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।