399
views
views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। भादवा बीज के पावन पर्व पर नगर में भगवान बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और आस्था से सराबोर इस शोभायात्रा का लौहार चौक में महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष कांता साहू के नेतृत्व स्वागत किया। गोमाना दरवाजा पर शोभायात्रा के पहुंचने पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कांता साहू, पार्षद चट्टान सिंह साहू, राकेश साहू, पार्षद नागेश रेगर सहित साहू समाज की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा रामदेव का अभिवादन किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया।