609
views
views

सीधा सवाल। कपासन। आयुर्वेद विभाग व भारत विकास परिषद शाखा कपासन के संयुक्त तत्वावधान गांव हथियाना में दो दिवसीय आयुर्वेद कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ सुबह नो बजे भारत विकास परिषद शाखा कपासन अध्यक्ष भगवती लाल सोमानी,प्रदेश के पर्यावरण संयोजक बादशाह सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश विजयवर्गीय,वैद महेन्द्र मोहन दाधीच द्वारा किया गया।इस दौरान डाक्टर कमलेश गुर्जर, डाक्टर कोमल, शिविर प्रभारी डाक्टर शुभम,स्थानीय सदस्य भुपेश सोनी, मांगी लाल नायक,सुरेश साखला, प्रेम शंकर शर्मा कम्पाउन्ड लालू राम,लीला जाट,पुजा नायक, परिचायक रतन लाल उपाध्याय ने सेवाये दी।दो बजे तक 155 मरिजो का निःशुल्क उपचार कर दवा वितरण किया गया। बुधवार को काढ़ा वितरण एव उपचार किया जायेगा।