चित्तौड़गढ़ - सुवानियां के सरकारी स्कूल में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, बड़ी घास के चलते रेस्क्यू में हुई परेशानी, बस्सी बांध में छोड़ा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार उपखंड क्षेत्र में आने वाले सुवानियां गांव के राजकीय विद्यालय में मंगलवार दोपहर बाद करीब 10 फीट लंबा एक मगरमच्छ घुस गया। मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग एवं वन्य जीव प्रेमियों की टीम मौके पर पहुंची तथा मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन यहां 2 से 3 फीट ऊंची घास के चलते अभियान में खासी परेशानी आई। दो से तीन घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर के बस्सी बांध में छोड़ा गया। गनीमत रही की जब मगरमच्छ स्कूल में घुसा तब बच्चों और स्टाफ को छुट्टी हो गई थी। स्कूल समय होता तो मगरमच्छ किसी पर भी हमला कर सकता था।

जानकारी में सामने आया कि गंगरार उपखंड के सुवानियां के निकट से बेड़च नदी होकर गुजर रही है। इसी नदी से एक 10 फीट लंबा एवं करीब 100 किलो वजनी मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया। दोपहर दो बजे बाद यह मगरमच्छ स्कूल में घुसा था, जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। स्कूल में मगरमच्छ के घुसने की जानकारी मिली तो पूरा गांव स्कूल के बाहर एकत्रित हो गया। गांव के सरपंच गोपाललाल गाडरी ने उपवन संरक्षक चित्तौड़गढ़ राहुल झांझड़िया को स्कूल में मगरमच्छ होने की सूचना दी। उपवन संरक्षक के निर्देश पर वन विभाग से नाथू सिंह के नेतृत्व में एक टीम स्कूल में पहुंची। साथ ही वन्य जीव प्रेमियों को भी सूचना दी गई। इस पर वन्य जीव प्रेमी राजस्थान ग्रामीण बैंक के पियूष कांबले, बिरला सीमेंट के रामकुमार साहू व सैनिक स्कूल के मुबारिक खान मौके पर पहुंचे। वन्य जी। प्रेमी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल में निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि मगरमच्छ स्कूल भवन की तरफ नहीं होकर मैदान की तरफ है जो की स्कूल की चार दीवारी के भीतर ही है। इस स्कूल भवन के पास ही पूरे क्षेत्र में करीब दो से तीन फीट ऊंची घास उगी हुई थी। इसमें ही कहीं मगरमच्छ छिप कर बैठा हुआ था। इस पर संयुक्त टीम ने तलाश शुरू की। टीम के सदस्य कुछ देर बाद एक दीवार पर चढ़े तो इसके निकट ही मगरमच्छ दिखाई दिया। इस पर टीम ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। मगरमच्छ टीम को देखते ही मुंह खोल कर हमला करने की स्थिति में बैठा हुआ था। करीब 2 घंटे चले अभियान के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। बाद में इसे वन विभाग के वाहन में लाद कर बस्सी सेंचुरी ले जाएगा। देर शाम इसे टीम ने बस्सी बांध में छोड़ दिया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि जब मगरमच्छ स्कूल में घुसा तब सभी बच्चे जा चुके थे, वरना यह किसी पर भी हमला कर सकता था। मगरमच्छ इतना बड़ा था कि वह बच्चे को एक ही बार में निगल जाता और पता भी नहीं चलता। यह भी जानकारी में सामने आया कि बेड़च नदी से पूर्व में भी मगरमच्छ निकल कर सुवानियां गांव में घुसे थे। करीब एक माह पूर्व ही एक साथ दो मगरमच्छ रेस्क्यू किए थे। मौके पर वन विभाग से नाथू सिंह के अलावा दुर्गा प्रसाद, गजराजसिंह, गोपाललाल व भगवान लाल की टीम पहुंची थी।

घास के कारण बाहर नहीं निकल पाया मगरमच्छ

वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान को लेकर टीम से जानकारी ली थी। इसमें सामने में आया कि मगरमच्छ स्कूल के मुख्य गेट से अंदर चला गया था। जब ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हुई और हल्ला हुआ इस पर मगरमच्छ ने परिसर से निकलने का प्रयास किया। यह काफी देर घूमता रहा लेकिन घास में उलझ कर रह गया। इसे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। दो घंटे से ज्यादा समय तक मगरमच्छ उसी परिसर में ही रहा। तिवारी ने यह भी बताया कि मगरमच्छ को समय रहते ग्रामीणों को दिख गया था। वरना घास में छिपा रह कर यह अगले दिन भी बच्चों या स्टाफ पर हमला कर सकता था।

What's your reaction?