चित्तौड़गढ़ - सड़क हादसे में हुई मौत पर खड़े हो रहे सवाल! परिवहन विभाग की अवैध वसूली का अंदेशा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से हुई युवक मौत

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय के सदर थाना इलाके में कोटा उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में हुई एक युवक की मौत सवालों के घेरे में है। पूरा मामला परिवहन विभाग की अवैध वसूली और बिना पंजीकृत व्यक्तियों को साथ रखकर वसूली करने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल इस मामले में घटनास्थल के आसपास परिवहन विभाग की चर्चित निरीक्षक और सड़क पार करने दौरान हादसा होने की बात कई सवाल खड़े कर रही है।

यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के कार्यालय के सामने नई आबादी में रहने वाले विष्णु पुत्र जगदीश शर्मा उम्र 35 साल की गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की युवक की मौके पर ही सर में चोट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना में घायल युवक को लेकर उसका छोटा भाई श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और जांच में सामने आया कि युवक सड़क पार कर रहा था इस दौरान सीकर में रजिस्टर्ड एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं हुई है।

इसलिए उठ रहे हैं सवाल
एक और जहां यह पूरा मामला सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी इसे गंभीर बनाते हुए युवक की मौत पर सवाल खड़े कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विष्णु बीते लंबे समय से परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ वाहनों की जांच के लिए जा रहा था। इस जांच के दौरान कई बार परिवहन विभाग की चर्चित निरीक्षक मुक्ता सोनी के साथ वाहन जांच के दौरान देखा गया। वही पारिवारिक लोगों से मिली जानकारी में भी यह सामने आया कि युवक को परिवार निरीक्षक सोनी और उनकी टीम घर से लेकर जाते थे और रात रात भर वह उनके साथ वाहन चेकिंग के दौरान मौजूद रहता था। बीती रात भी हादसे से कुछ दूरी पर परिवहन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। जो हादसे के बाद वहां से गायब हो गई। सूत्रों का यह भी कहना है कि बीती रात जांच के दौरान परिवहन निरीक्षक मुक्ता सोनी टीम के साथ मौजूद थी। और गत 20 अगस्त को उनकी चित्तौड़गढ़ में प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई है लेकिन उन्हें रिलीव नहीं दिया गया है हालांकि विभाग द्वारा जुर्माना जमा करने के लिए दी गई ऑनलाइन मशीन जमा की गई है। ऐसे में परिवहन टीम की मौजूदगी और सड़क हादसे की घटना कुछ और ही इशारा कर रही है। इस संबंध में चित्तौड़गढ़ के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

लंबे समय से चर्चाओं में निरीक्षक सोनी
परिवहन कार्यालय चित्तौड़गढ़ में कार्यरत परिवहन निरीक्षक मुक्ता सोनी लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। पूर्व में चित्तौड़गढ़ पदस्थापन से पहले अवैध वसूली में नाम आने और उसके बाद चित्तौड़गढ़ में पदस्थापन के दौरान ड्राइवर से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। वायरल वीडियो के मामले में उनके निलंबन की कार्रवाई की गई थी जिस पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी कर दिया था। लेकिन उन्हें यहां जॉइनिंग दोबारा नहीं दी गई। जानकारी में यह भी सामने आया है कि जॉइनिंग के बाद उनका तबादला हो गया था लेकिन फिर से प्रतिनियुक्ति पर निरीक्षक सोनी चित्तौड़गढ़ में कार्य कर रही थी। और सूत्रों ने बताया कि प्रतिनियुक्ति हटाए जाने के आदेश के बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। ऐसी स्थिति में प्रारंभिक रूप से पूरा मामला परिवहन विभाग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक के लंबे समय से कार्यरत होने मौके पर परिवहन विभाग की गाड़ी मौजूद होने और मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं जिनका जवाब पूरी जांच के बाद ही मिल सकता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यह परिवहन विभाग में पहला मामला नहीं है पूर्व में भी इस तरह की जानकारियां और चर्चाएं सामने आई है लेकिन जांच के अभाव में पुष्टि नहीं हो पाई है। इसलिए यदि इस मामले में जांच होती है तो कहीं पुराने मामले भी सामने आ जाएंगे।

What's your reaction?