2562
views
views
सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे की महिलाओं ने गुरुवार को श्रद्धाभाव के साथ ऋषि पंचमी पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने उपवास रखकर सप्तऋषियों की पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से सप्तऋषि व्रत कथा सुनी। इस अवसर पर प्रेमलता तिवारी, गायत्री तिवारी, मोनिका, प्रमिला, दिव्या लुहार, दुर्गा द्विवेदी, उर्मिला भारद्वाज, उमा लखारा, माया भारद्वाज सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।