चित्तौड़गढ़ / भूपालसागर - मंदिरों में चोरी और महिलाओं के गहने लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। भूपालसागर। भूपालसागर के करेडा पार्श्वनाथ जैन मंदिर और मुंगाना स्थित सांवलिया जी धाम मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुकेश कालबेलिया गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 19 बड़ी वारदातों का भंडाफोड़ किया है। गैंग ने मंदिरों से नकदी और गहनों के साथ-साथ घरों में सोई हुई महिलाओं के पहने हुए आभूषण तक लूट लिए थे।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह और कपासन डीएसपी हरजीलाल यादव के सुपरविजन में भूपालसागर थानाधिकारी लादूलाल सोलंकी और साइबर सैल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी जांच, साक्ष्य जुटाने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। मुखबिर से मिली सूचना पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वे घटना से पहले गांव-गांव जाकर कबाड़ खरीदने या बाल खरीदने का बहाना बनाकर रैकी करते थे। इसके बाद रात को मंदिरों में घुसकर नकदी, गहने और प्रतीक चुरा लेते थे। कई बार वे घरों में घुसकर सोई हुई महिलाओं के पहने हुए गहने तक लूट ले जाते थे और भागने के लिए हमेशा सुनसान ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में बंशीलाल कालबेलिया निवासी किरतपुरा बड़ीसादड़ी और मुकेश कालबेलिया निवासी बनाकिया कला कपासन (हाल अहमदाबाद) शामिल हैं। फरार आरोपी नारायण उर्फ पृथ्वीराज कालबेलिया निवासी पीपली गुजरान भदेसर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने कपासन, भूपालसागर, चंदेरिया, राशमी, बड़ीसादड़ी, निकुंभ, मंगलवाड़, गंगापुर और भीलवाड़ा इलाके में एक के बाद एक 19 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें सांवलिया जी मंदिर से करीब एक लाख रुपए चोरी करना, महिलाओं से सोने की नथ, मादलिया और टॉप्स लूटना जैसी घटनाएं शामिल हैं।

इस खुलासे में भूपालसागर थाना पुलिस और साइबर सैल की टीम का अहम योगदान रहा। विशेष रूप से साइबर सैल के कांस्टेबल रामावतार और गणपत ने आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने और फरार साथी को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है।

What's your reaction?