views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। ब्लाक कांग्रेस कपासन बी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ममतेश शर्मा ने शनिवार को पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच कर लिया आशीर्वाद। साथ ही नियुक्ति को लेकर आभार भी जताया।
ब्लाक कांग्रेस कपासन बी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर ममतेश शर्मा ने कपासन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को निंबाहेड़ा कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच कर नियुक्ति पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का आभार जता आशीर्वाद लिया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कार्यकारी अध्यक्ष ममतेश शर्मा को मिठाई खिला कर स्वागत करते हुए बधाई दी। कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, भादसोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष संग्रामसिंह, बानसेन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक लड्ढा, सांवलियाजी मंदिर मंडल के पूर्व सदस्य अशोक शर्मा, संजय मंडोवरा, पंचायत समिति सदस्य देवीलाल जाट, वरिष्ठ कांग्रेसी सांवरमल रांका, उमेश आगल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश तिवारी, कैलाश गाडरी, अभिषेक जैन, युवा कांग्रेस नेता राजू पाटीदार, लक्ष्मीलाल खोईवाल, सुरेश पाटीदार, ऐवंत जैन, रज्जाक हुसैन, युवराज सिंह, दशरथ खटीक, कालू रेगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इत्यादि उपस्थित थे।