views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। निंबाहेड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस वर्ष एक अनूठी गणपति स्थापना की है। आदर्श कॉलोनी में स्थापित की गई मूर्ति सांवरिया सेठ के स्वरूप में है। बंगाली कलाकारों ने मिट्टी, बांस और सूखी घास से इस मूर्ति को तैयार किया है। यह काले रंग की प्रतिमा 8 फीट ऊंची और करीब 1.5 क्विंटल वजनी है। मूर्ति में गणेश जी के सिर पर साफा है और हाथों में बांसुरी है। इसे बनाने में कलाकारों को लगभग 2 महीने का समय लगा। यह मूर्ति पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल है। एबीवीपी की यह परंपरा हर साल की है, जिसमें विभिन्न रूपों में गणपति की स्थापना की जाती है। इस वर्ष रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में बाल मुकुंद राठी , निशांत अग्रवाल ,श्याम सुंदर अग्रवाल, रजनीश गोठवाल ,बृजेश नागौरी ,अजय सोमानी और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक व्यास , आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे। विशेष छप्पन भोग लगाया गया और महाआरती का आयोजन किया गया। प्रतिदिन मूर्ति को अलग-अलग प्रकार से भोग लगाया जा रहा है। बड़ी संख्या में आसपास के महिलाएं पुरुष आरती में भाग ले रहे हैं।