views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
जाट समाज के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव तेजा दशमी के प्रसंग पर जाट समाज द्वारा सोमवार को सैकड़ों वाहनों के साथ विशाल वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। यह वाहन रैली एवं शोभायात्रा नगर के दशहरा मैदान से आरम्भ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इशक्काबाद होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंच कर धार्मिक, पूजा-अर्चना एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई।
इस वाहन रैली का भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा की विशेष उपस्थिति एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर बस स्टैंड के समीप क्रय विक्रय सहकारी समिति के सामने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में खुली जीप पर विराजित समाज के आराध्य लोकदेव वीर तेजाजी महाराज के चित्र पर भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, वरिष्ठ नेता मनोहर लाल चौधरी, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, नरेश आमेटा नगर मंत्री ओमप्रकाश नाथ, रतन वैष्णव, कैलाश सेन, धर्मपाल जाट, शिवदयाल कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलीम खान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, अजय नागदा, अंतरिक्ष साहू, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय कुमार बैरवा, आईटी संयोजक दीपक अग्रवाल, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, विक्की कुमावत, मोतिदान चारण, भरत वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जाट समाज के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।