चित्तौड़गढ़ - सांवलियाजी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद, खग्रास चन्द्र ग्रहण चार राशियों के लिए रहेगा शुभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विश्व के कई देशों में रविवार को खग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारत सहित कई देशों में यह दिखेगा। चंद्रग्रहण के कारण श्री सांवलियाजी मंदिर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूरी तरह से बंद रहेंगे तथा श्रद्धालुओं के दर्शन नहीं होंगे। यह चंद्र ग्रहण कई राशियों पर अच्छा तो कई राशियों पर बुरा असर देगा। वहीं इस दौरान पूजा करने पर यह अच्छा फल भी देगा। चन्द्र ग्रहण सप्त भीषा नक्षत्र में है, जो की राहु का स्वामी है।
श्री सांवलियाजी मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को खग्रास चन्द्रग्रहण होने से सूतक काल में श्री सांवलिया मन्दिर के पट बन्द रहेंगे। श्री सांवलियाजी मन्दिर पंचाग व मन्दिर के विश्वनाथ आमेटा भादसोडा ने जानकारी दी है। आमेटा ने बताया कि रविवार तिथि भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को खग्रास चन्द्रग्रहण दृश्यमान होगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण की विरल छाया प्रवेश रात्रि 08.58 बजे, ग्रहण का स्पर्श रात्रि 09.57 बजे, मोक्ष रात्रि 01.27 बजे होगा। उन्होंने बताया कि विरल छाया निर्गम रात्रि 02.25 बजे होगा। भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 12.50 बजे से रात्रि 2.25 बजे तक सूतककाल होगा। सूतककाल के दौरान भगवान श्री सावलिया सेठ, मण्डफिया (चित्तौडगढ़) के मुख्य मन्दिर के पट बंद रहेंगे। इसी तरह आठ सितम्बर को प्रातः चार बजे के बाद मन्दिर के कार्य विधिवत प्रारम्भ होगें एवं प्रातः 05.30 बजे से भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंगला दर्शन प्रारम्भ होगें। इधर, मंदिर प्रशासन ने आग्रह किया है कि ग्रहण काल में दर्शन बंद रहेंगे, ऐसे में जब दर्शन खुले तब ही मंदिर पहुंचे।

राहु का स्वामी, देगा नुकसान

इधर, खग्रास चंद्र ग्रहण को लेकर श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर के श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज ने बताया कि रविवार को चंद्र ग्रहण का असर दिखाई देगा। यह उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका व ग्रीनलैंड को छोड़ कर समस्त विश्व में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण सप्त भीषा नक्षत्र में आ रहा है, जो कि राहु का स्वामी होकर नुकसान भी देगा। उन्होंने बताया कि मेष, वृषभ, कन्या व धनु राशि के लिए तो यह शुभ है। मिथुन, तुला, सिंह व मकर राशि के लिए यह चंद्र ग्रहण सामान्य रहेगा तथा मध्यम फल देगा। वहीं कर्क, वृश्चिक, कुंभ व मीन राशि के लिए अशुभ है तथा इन राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण के दर्शन नहीं करने चाहिए। श्री महंत ने बताया कि इस ग्रहण के कारण अकाल, छुआछूत की बीमारी, तूफान आंधी आदि आएंगे तथा मनुष्यों पर हानिकारक प्रभाव पड़ेंगे। वहीं कई वस्तुओं के मूल्य भी बढ़ेंगे। साथ ही ग्रहण काल के दौरान भगवान गणपति या पने इष्टदेव की पूजा करनी चाहिए। दोपहर 12 बजे बाद घर पर कुछ भी नहीं बनाएं तथा ग्रहण खत्म होने तक कुछ भी खाना नहीं चाहिए।

What's your reaction?