840
views
views

सीधा सवाल। कपासन। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में विराजित महासाध्वी कंचन कंवर ने कहा कि परमात्मा महावीर की वाणी व धर्मशास्त्र हमें मनुष्य भाव मिलने का समझाते हैं।हमारी दृष्टि समयक होने पर ही हम सही रूप से साधना कर पाएंगे। निरंतर सामायिक करेंगे तो एक दिन मंजिल तक पहुंचे जाएंगे। मनुष्य जीवन मिलना दुर्लभ हैं।उसकी आखरी मंजिल मोक्ष हैं। हमारे जीवन यात्रा इस मंजिल को पाने की दिशा में ही होनी चाहिए।अंत मे सामायिक करने से सारे कष्ट मिट जाते है,हमारे पाप कर्म क्षय होता है। सामायिक करने से हमारे इस भव के साथ साथ आने वाले भव भी सुधर जाते है। आज प्रथम दिवस एकासन 221 एकासन हुए। शनिवार को महान चम्तकारी जयमल जाप होगा। व रविवार को एस आर वाटीका मे गुण गान सभा होगी।इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के लाभार्थी गुप्त परिवार हैं।आज की प्रभावना भी गुप्त परिवार की ओर से थी। इस कार्यक्रम मे महाराष्ट्र बोम्बे व अन्य स्थानो से श्रावक श्राविका पहुंचने लग रहे है। इस कार्यक्रम के समारोह गौरव जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के जीव दया योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पावन धाम फतहनगर के अध्यक्ष मनोहर लाल लोढा होगे। ध्वजारोहण कर्ता बंसती लाल छवाण जैन सुरपुर भीलवाडा होगे। आज धर्म सभा मे डुगंला व सवाईमाधोपुर मुंबई के श्रावक श्राविकाएँ उपस्थित थे।धर्म सभा का संचालन संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिरोया ने किया।