views

सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे के खाकल देव मंदिर के पास खाकलिया श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में सोमवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रानी खेड़ा श्री कल्ला जी महाराज के गादीपति जितेंद्र वैष्णव एवं ठाकुरजी के सेवकों की विशेष उपस्थिति रही।
पाठ से पूर्व गादीपति जीतू वैष्णव ने खाकल देव मंदिर पर नागराज एवं देवनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान रानी खेड़ा से दीपक मंत्री, अंकित सुथार, नितेश शर्मा, गोपाल कुमावत, अनिल सुथार, निर्मल लुहार, रोहन सुथार सहित स्थानीय सेवक मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अशोक माली एवं सुरेश लखारा ने बताया कि सुंदरकांड पाठ से पहले राम दरबार की सजी झांकी में सभी तस्वीरों की पूजा की गई। इसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर महाआरती की गई। महाआरती के समय पुखराज चपलोत, गोपाल तिवारी, अनिल शर्मा, पन्ना लाल लखारा, शिवनारायण कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
दीपक कुमावत एवं जानकी वल्लभ वागड़ी ने बताया कि महाआरती के पश्चात संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसमें बिनोता मानस मंडल के भेरू मामा, ललित सोनी, मनोहर सुथार, मनोहर लाल कुमावत, बद्री लाल भारद्वाज, मोनू भारद्वाज सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रीराम स्तुति, मानस मंडल पर अंत्याक्षरी, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।