588
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा में सरकार द्वारा पेश ‘‘राजस्थान विधिविरूद्ध धर्म - संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025’’ का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधेयक के समर्थन में बोलते विधायक आक्या ने कहा कि वर्तमान समय से देश में जो वातावरण बन रहा है उसके लिये यह विधेयक लाना अत्यन्त आवश्यक था क्योकि अनेक स्थानों पर ईसाई मशनरी द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। इसके साथ ही देश में लव जिहाद के मामले भी बढते जा रहे है। लव जिहाद के माध्यम से हिन्दू नौजवान युवतियों को बहला फूसलाकर उन्हें विवाह झाल में फसाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। बाद में इन युवतियों का उत्पीडन एवं इनपर असहनीय अत्याचार किये जाते है अनेक मामलों में तो इनकी हत्या तक कर दी जाती है। इनको रोकने के लिए यह विधेयक अत्यन्त आवश्यक हो गया है। कुछ लोग इस विधेयक की खिलाफत भी कर रहे है। वे नहीं चाहते है कि भारत हिन्दु राष्ट्र बने। लेकिन हम सभी को मजबुती से इस विधेयक का समर्थन करते हुए भारत को एक मजबुत हिन्दू राष्ट्र बनाना है। और इसके लिए सरकार जो यह विधेयक लाई है इसका मैं पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करता है।