420
views
views

सीधा सवाल। बेगूं। आत्मा योजना अंतर्गत चित्तौड़गढ़ द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन पंचायत समिति सभागार बेगू में मंगलवार को किया गया, जिसमें कृषकों को आने वाली रबी सीजन की फसलो की बुवाई से पूर्व खेत तैयारी, बीज उपचार, फसल की किस्मे, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, फसलों के प्रमुख रोग, कीट एवं उनका नियंत्रण, खरपतवार नियंत्रण की मुख्य रूप से जानकारी दी गई। इसके साथ ही कृषकों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी एवं प्राकृतिक खेती के फायदा के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार कृषि विभाग की अनुदानित योजनाएं यथा पीवीसी एवं एचडीपीई पाइपलाइन, कृषि यंत्र, फार्मपॉन्ड, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना एवं उद्यान विभाग की योजनाऐ यथा स्प्रिंकलर, ड्रिप, सौर ऊर्जा संयंत्र एवं बगीचा निर्माण की जानकारी दी गई तथा कृषकों को वेस्टडीकंम्पोजर के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर हरीश टांक कृषि अधिकारी आत्मा चित्तौड़गढ़, हंसराज धाकड़ सहायक कृषि अधिकारी, पुरूषोतम व्यास रिटायर्ड सहायक कृषि अधिकारी, सद्दाम हुसैन कृषि पर्यवेक्षक बेगूं, सोनू कुमार मीणा, राम स्वरूप धाकड़, सोनिया मीणा, पूर्ति धाकड़, भेरू लाल भील आदि कृषि पर्यवेक्षक मौजूद थे।