views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुरू हुए "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान के तहत सोमवार को चित्तौड़गढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित राजीव गांधी भवन जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी एवं विधायक गणेश गोगरा, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, प्रदेश कांग्रेस सचिव रणजीत लोठ, संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीतू कंवर भाटी और सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
जिला कांग्रेस महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि यह अभियान ब्लॉक स्तर तक चलाया जाएगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 11 साल से केंद्र की सत्ता में बैठे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने वोटो में बड़े घोटाले कर संविधान को कमजोर करने का काम किया है। देश की संवैधानिक संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं और तानाशाही हावी है।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, देवेंद्र सिंह झाला, पुरुषोत्तम टांक, नारायण लाल जाट, कालूराम भील, ममतेश शर्मा, ललित बैरागी, करण सिंह सांखला, हर्षवर्धन सिंह गार्डन, पुरुषोत्तम झवर, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, प्रमोद तंवर, शंभू लाल सुथार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।