चित्तौड़गढ़ - शारदीय नवरात्र ; श्रीवत्स, शुक्ल एवं ब्रह्म योग के अद्भुत संयोग में की जाएगी माँ नवदुर्गा की उपासना
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है जो कि प्रतिवर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शुरू होकर और नवमी तिथि समाप्त होती है। इस अवधि में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखकर कन्या पूजन और ज्योति कलश, कुमारी पूजा, सन्धि पूजा, नवमी होम, ललिता व्रत एवं चण्डी पाठ आदि अनुष्ठान किये जाते है । हिन्दू पंचांग के आधार पर ज्योतिर्विद डॉ. संजय गील ने बताया की इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार 22 सितंबर को रात्रि 01 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर मंगलवार 23 सितंबर को रात्रि 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी । इस प्रकार उदया तिथि के आधार पर सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इस बार दो तृतीया तिथि होने से नवरात्रि पर्व दस दिवसों तक मनाया जाएगा।
इस वर्ष नवरात्र पर श्रीवत्स, शुक्ल योग, ब्रह्म योग होने के साथ ही उत्तराफाल्गुनी -हस्त नक्षत्र एवं सर्वार्थसिद्धि योग निर्मित हो रहे है। मान्यता है कि ऐसे योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है । इस शारदीय नवरात्रि का शुभारम्भ सोमवार को होने से माता हाथी पर सवार होकर आएगी वही प्रस्थान मनुष्य की सवारी पर होगा, जिसे देवी पुराण के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है ।

घट स्थापना मुहूर्त

हिंदू पंचांग के आधार पर सोमवार 22 सितंबर को घटस्थापना का अति शुभ समय प्रातः 06 बजकर 09 मिनट से प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक एवं प्रातः 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। साथ इन शुभ मुहूर्त में भी घट स्थापना एवं पूजन कार्य किये जा सकेंगे -
अमृत चौघड़िया: सुबह 06:21 से 7:52 तक।
शुभ चौघड़िया: सुबह 09:22 से 10:53 तक।
लाभ चौघड़िया: अपराह्न 03:25 से 04:56 तक।
अमृत चौघड़िया: शाम 04:56 से 06:13 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:15 से 03:03 तक।
गोधुली मुहूर्त: शाम 06:13 से 06:27 तक।
निशिथ काल पूजा का मुहूर्त: मध्यरात्रि 11:46 से 12:33 तक।
*शारदीय नवरात्रि प्रमुख तिथिया*  
• 22 सितंबर 2025 - मां शैलपुत्री
• 23 सितंबर 2025 - मां ब्रह्मचारिणी
• 24 सितंबर 2025 - मां चंद्रघंटा
• 25 सितंबर 2025 - मां चंद्रघंटा
• 26 सितंबर 2025 - मां कूष्माण्डा
• 27 सितंबर 2025 - मां स्कंदमाता
• 28 सितंबर 2025 - मां कात्यायनी
• 29 सितंबर 2025 - मां कालरात्रि
• 30 सितंबर 2025 - मां महागौरी/ सिद्धिदात्री
• 01 अक्टूबर 2025 - मां सिद्धिदात्री
• 02 अक्टूबर 2025- विजयदशमी (दशहरा)

What's your reaction?