चित्तौड़गढ़ - श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन दुर्ग बलिदानियों का तर्पण, 2 हजार से अधिक लोग हुए सम्मिलित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मेवाड़ की धरती, जो अपने शौर्य, बलिदान और आत्मगौरव के लिए विश्वविख्यात है, रविवार को एक बार फिर अपने वीरों के प्रति श्रद्धा से नतमस्तक हो उठी। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग स्थित भीमलत कुंड पर 2 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक तर्पण कर अपने पितरों के साथ-साथ उन अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

तर्पण कार्यक्रम में पुरुष सहभागी श्वेत, गेरुआ, लाल अथवा केसरिया वस्त्रों में तथा महिलाएं लाल–पीली ओढ़नी धारण कर सम्मिलित हुईं, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर प्रन्यास ट्रस्टी श्रवण सिंह राव, डॉ. सुशीला लड्ढा, अरिहंत सिंह चरडास, डॉ. गोपाल जाट, श्याम सिंह हाड़ा, बंशीधर कुमावत, ध्रुव भटनागर, अविनाश शर्मा, निष्ठा नराणियाँ, रवि अग्रवाल, भृगु शर्मा, गोपाल, नीलेश नीलमणि, अरविन्द आमेटा, छत्रपाल सिंह शेखावत, संदीप सेठिया, अरविन्द आमेटा, गोविन्द इनाणी, अर्जुन जूनीवाल, जीवन चौधरी, उमेश अजमेरा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे

इतिहास की गूंज के बीच श्रद्धा का संकल्प

चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ प्रन्यास के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुरखों और दुर्ग के अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का भाव जगाना था। प्रन्यास अध्यक्ष पुष्कर नराणिया ने कहा कि चित्तौड़ का इतिहास हमें त्याग, बलिदान और आत्मगौरव की प्रेरणा देता है, और तर्पण के माध्यम से हम उसी परंपरा को आत्मसात करने का प्रयास कर रहे हैं।

पन्ना धाय की विरासत से जुड़ी भावनाएँ

मेवाड़ की त्यागमूर्ति धाय मां पन्ना धाय के पीहर पांडोली गांव से सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मुरोठिया के नेतृत्व में आए 1500 से अधिक ग्रामीण भी इस अवसर के साक्षी बने। उन्होंने अपने पूर्वजों और दुर्ग रक्षार्थ शहीद हुए रणबांकुरों का तर्पण कर उस विरासत को स्मरण किया, जिसने मातृभूमि की रक्षा हेतु स्वयं का सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।

श्रद्धामय वातावरण और वेदपाठ की ध्वनि

तर्पण कार्यक्रम की शुरुआत यजुर्वेद मंत्रोच्चार के साथ हुई। 21 पंडितों और श्री सांवलिया जी वेद विद्यालय के 21 बटुकों ने आचार्य सुशील मिश्रा और आचार्य सुरेश (चंदेरिया गुरुकुल) के निर्देशन में 108 कुंडीय हवन संपन्न कराया। 108 यजमानों ने जोड़ों सहित आहुति देकर अपने पुरखों और अमर बलिदानियों को नमन किया।

What's your reaction?