views
निम्बाहेड़ा।
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरुष एवं महिलाओं के साथ युवा शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह समाजबंधुओं एवं नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा की विशेष उपस्थिति एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बस स्टैंड परिसर के बहार शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर अग्रवाल समाज को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन हमें सेवा, सहयोग और समाजहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नगर में निकली यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनी।
इस दौरान नगर भाजपा महामंत्री कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, जगदीश माली, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, भाजपा नगर मंत्री धर्मपाल जाट, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, हितेश जोशी, अंतरिक्ष साहू, रवि सोनी, गणपत गवारिया, ओम जीनगर, अनुराग अग्रवाल, विधानसभा आईटी संयोजक दीपक अग्रवाल आदि सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।