views
सीधा सवाल। कपासन। सूरज माली प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर की छवि धूमिल करने की साजिश कर रही है। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, कपासन नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया,नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, विधान सभा संयोजक राधेश्याम वैष्णव ,ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि विधायक अर्जुन लाल जीनगर के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र कपासन एवं संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं इन विकास कार्यों के चलते कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं होने से अपनी बौखलाहट निकल रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि साफ सुथरी छवि के विधायक एवं लगातार क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने के कारण कांग्रेस को कोई मौका हाथ नहीं लग रहा है पूरे विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों की यह धारणा है कि विधायक अर्जुन लाल के लिए सबके सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले एवं भला बुरा कहने वालों के खिलाफ भी वह कभी नाराज नहीं होते हैं। ऐसी सहनशील छवि को खराब करने के लिए कांग्रेस पार्टी ओछे हथकंडे अपना रही है।