चित्तौड़गढ़ - विशेष आकर्षण रही महिलाओं की सोलह श्रृंगार डांडिया प्रतियोगिता होगी मेवाड़ मिस्टर एंड मिसेज डांडिया प्रतियोगिता
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे मेवाड़ में गरबा और डांडिया महोत्सव की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में मेवाड़ महोत्सव संस्थान, चित्तौड़गढ़ द्वारा भरत बाग में आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव में मंगलवार की शाम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी कला और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता जी की भव्य आरती और मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उपस्थित रहे।

संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप काबरा ने बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन आयोजित इस महोत्सव में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी गईं। इनमें एकल डांडिया, युगल गरबा, ताली गरबा जैसी पारंपरिक विधाओं का मंचन हुआ। लेकिन इस पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण महिलाओं के लिए आयोजित सोलह श्रृंगार डांडिया प्रतियोगिता रही, जिसमें लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार से सजी महिलाएं जब मंच पर थिरकीं तो दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्य निर्णायक सुनील मेनारिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता अपनी तरह की अनूठी रही, जिसमें प्रतिभागियों को केवल नृत्य नहीं बल्कि संपूर्ण श्रृंगार और सांस्कृतिक गरिमा का भी ध्यान रखना था। इस प्रतियोगिता में ट्विंकल वैष्णव विजेता बनीं, वहीं उपविजेता का खिताब रंजना मेनारिया ने जीता। सांत्वना पुरस्कार मंजू खमोरा, नेहा शर्मा, लक्ष्मी उपाध्याय और नेहा सक्सेना को प्रदान किए गए।

आयोजन सचिव मोनू सलूजा ने बच्चों की डांडिया प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस वर्ग में मानसी बाबेल, सिया हेडा, अधीरा खमोरा, मानसी राठौड़ और इनाक ओझा ने विजेता स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में शुभम सोनी, मनन कोठारी, विनोद गन्ना, अजय सोनी और जयप्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

महोत्सव में अतिथि के रूप में उपभोक्ता भंडार के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिनेश चतुर्वेदी, अर्णव ग्रेनाइट के प्रवीण खमेसरा, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश चतुर्वेदी और समाजसेवी सुनील लड्ढा उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में सुनील मेनारिया के साथ रविंद्र लड्ढा और मीनू कंवर सोलंकी शामिल थीं। सभी अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह भेंट कर संस्थान के संरक्षक दिलीप नन्दावत, अध्यक्ष प्रदीप काबरा, आयोजन सचिव मोनू सलूजा, शुभम काबरा, शोभित जैन, रजत सिपानी, मयंक पांडिया, शुभम शर्मा, पूर्वा वीरवाल, घनिष्ठा व्यास, गौरवी माहेश्वरी, भारती काबरा, रंजना गोठवाल, निर्मल कौर, शेफाली झवर, गायत्री मालू और राजेश मालू ने किया।

संरक्षक दिलीप नन्दावत ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव का मुख्य आकर्षण इस बार पहली बार आयोजित होने वाली मेवाड़ मिस्टर एंड मिसेज डांडिया प्रतियोगिता रहेगी। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है और प्रतिभागी अपने प्रवेश पत्र बुधवार शाम साढ़े 8 बजे से भरत बाग परिसर से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि मेवाड़ की पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

महोत्सव स्थल पर चारों ओर जगमगाती झालरों और सजे-धजे पंडालों ने वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया। मंच पर बजते ढोल, नगाड़े और आधुनिक संगीत की संगत में पारंपरिक डांडिया की थाप ने उपस्थित दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी उम्र के लोग डांडिया की लय में झूमते नजर आए।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे न केवल नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से परिचय होगा, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक एकता भी मजबूत होगी।

What's your reaction?