views
सीधा सवाल। कनेरा। उपतहसील कनेरा घाटा क्षैत्र के स्थानीय नगर में प्रतिवर्ष नवरात्रि महोत्सव बडे हर्षोल्लास से मनाया जाता है।विगत वर्षों से महिला मंडल की अगुवाई में नवरात्रि महोत्सव में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें गरबा नृत्य, छप्पन भोग, आदि सम्मिलित हैं, विशेष रूप से मां के नवरूपो से श्रृंगारित बालिकाओं द्वारा मां और काल भैरव के विभिन्न रूपों का सजीव नाट्य मंचन का आयोजन किया जाता है।इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार रात्रिकालीन महाआरती पर महिला मंडल सहित नगर के सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। महिला मंडल की महिलाओं सहित नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग कार्यक्रम में सहयोग कर माता रानी के प्रति आस्था श्रद्धा और विश्वास जताया।इसी क्रम में महिला मंडल द्वारा बताया गया कि सोमवार दुर्गा अष्टमी को नगर की बालिकाओं-महिलाओ द्वारा राधा कृष्ण के श्रृंगार से गरबा नृत्य में डांडिया खेल का आयोजन किया जाएगा।