चित्तौड़गढ़ - तीसरे साल भी नहीं लगा दशहरा मेला, दुकानदार मायूस, होगा केवल रावण दहन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। हर वर्ष नगर परिषद की और से चितौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 दिवसीय दशहरा मेला आयोजित होता आया है। निकटवर्ती निंबाहेड़ा और कोटा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय दशहरे मेले के बीच चित्तौड़गढ़ में आयोजन को सफल करना काफी चुनौती भरा था। जब चित्तौड़गढ़ की भी पहचान तथा लोगों की भीड़ के साथ दुकानदार भी आने लगे तो अब तीन सालों से आयोजन नहीं हो रहा है। इससे एक तरफ जहां शहर और आस-पास के लोगों को मेले और रावण दहन का लुत्फ नहीं मिल रहा है तो वहीं दुकानदारों को भी प्रोत्साहन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मेले आयोजन नहीं होने से हर कोई मायूस है। इस बार भी केवल दशहरे के दिन रावण का दहन होगा, जिसको लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में तैयारियां की जा रही है।

नगर परिषद आयुक्त कृष्ण गोपाल ने बताया कि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद की और से इस बार मेले का आयोजन नहीं होगा। केवल रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में पुतले बनाने का कार्य किया जा रहा हैं। वहीं इस आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की है। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पुतले दहन की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि दशहरे पर यहां स्टेडियम में करीब एक घंटे रामलीला का मंचन भी किया गया। शिव रामायण मंडल की और से इस रामलीला का मंचन होगा। इसके बाद भी पुतलों का दहन किया जाएगा।

6.95 लाख रुपए होंगे खर्च

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि दशहरे पर पुतले दहन के साथ ही भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। इस पूरे आयोजन पर 6.95 लाख रखे खर्च होंगे। इसमें 2.91 लाख रुपए पुतलों पर, 3.69 रुपए आतिशबाजी पर तथा 35 हजार रुपए रामलीला के मंचन पर खर्च होंगे। यहां रावण का पुतला 72 फीट तथा मेघनाद व कुंभकरण के पुतले 51-51 फीट के होंगे।

2022 के बाद नहीं लगा दशहरा मेला

इधर, जानकारी में सामने आया कि वर्ष 2022 के बाद चित्तौड़गढ़ में दशहरा मेले का आयोजन नहीं हुआ है। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण मेला नहीं हुआ था। वहीं 2024 में नगर परिषद बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के अंतिम दिनों में था। वहीं इस वर्ष नगर परिषद में प्रशासक नियुक्त है तथा 10 दिवसीय मेले को लेकर कोई तैयारियां नहीं की है। चुनाव नहीं होने के कारण बोर्ड का गठन नहीं हुआ है।

कभी दहन के साथ शुरू किया था दशहरा मेला

करीब 12 साल पहले चितौड़गढ़ में दशहरा मेला शुरू किया था। निंबाहेड़ा और कोटा के राष्ट्रीय आयोजन के चलते ना तो जनता और ना ही दुकानदार रुचि दिखा रहे थे। ऐसे में रावण दहन के साथ दशहरा मेला शुरू किया गया, जो काफी सफल रहा था। ऐसे में इसे लगातार शुरू कर दिया गया। 

शहरवासी भी हो रहे मायूस

स्थानीय निवासी अशोक प्रजापत ने बताया कि पहले सर्दी के मौसम में उद्योग विभाग की और से उद्योग मेला लगता था। लेकिन पिछले 15 सालों से वह भी बंद है। कुछ वर्षों से दशहरा मेला अच्छी पहचान बना चुका था। लेकिन तीन साल से यह आयोजन नहीं होने से बच्चों के साथ बड़े भी मायूस है। भाग दौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजन माहौल के बदलते हैं। परिवार के साथ देखने जाने में अच्छा भी लगता है। प्रशासन को चाहिए कि दशहरा मेले का आयोजन हर साल हो। नई पीढ़ी तो मेले जैसे आयोजन का महत्व ही भूल जाएगी।

What's your reaction?