चित्तौड़गढ़ - मौलिक और वैज्ञानिक सोच ही नवाचार की पहचान - विधायक आक्या
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

जिलास्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी संपन्न, 18 बाल वैज्ञानिक राज्यस्तर के लिए चयनित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिलास्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर जिले के 18 बाल वैज्ञानिकों का राज्यस्तर के लिए चयन किया गया, जो अब राज्यस्तर पर चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सशक्त, ऊर्जावान और वैज्ञानिक सोच वाली पीढ़ी के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि बालकों के मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और मौलिक विचारों का प्रस्फुटन भविष्य को आशान्वित करता है। आक्या ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय विकास के प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने पर कहा कि वे विद्यार्थी हित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी अशोक चंडालिया ने कहा कि बच्चों की मौलिक प्रतिभाएं और उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रेरणादायक है। वहीं एडीपीसी प्रमोद दशोरा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक और नवाचारी सोच के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। दशोरा ने जानकारी दी कि इंस्पायर्ड अवार्ड नॉमिनेशन में चित्तौड़गढ़ जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झवर , दीपक पटवारी,भोलाराम प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र कुमार शर्मा, सीबीईओ शंभुलाल सौमानी, राबाउमावि (शहर) की प्रधानाचार्य चंद्रकांता राठौड़ सहित प्रतिभागी, विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सरकारी विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने मारी बाजी

प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों की मौलिकता, उपयोगिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर चयन किया गया। कुल 18 चयनित मॉडलों में से 12 मॉडल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए, जिससे सरकारी विद्यालयों की नवाचारी क्षमता और वैज्ञानिक सोच स्पष्ट झलकी।

राज्यस्तर के लिए झील मीणा (कक्षा 9, रा.उ.मा.वि. निकुंभ), रामेश्वर लाल जाट (कक्षा 8, रा.उ.प्रा.वि. सुखानंद), तन्मय शर्मा (कक्षा 7, मां साईं स्कूल चंदेरिया), कार्तिक बेरवा (कक्षा 9, भा.द्वा.प्र.का. रा.उ.मा.वि. चित्तौड़गढ़), भावेश सालवी (कक्षा 10, रा.उ.मा.वि. अरनियापंथ), किरण शर्मा (कक्षा 10, रा.उ.मा.वि. एराल), स्नेहा कुमारी जाट (कक्षा 8, रा.उ.मा.वि. बिलोदा), रिद्धिक राठौड़ (कक्षा 9, एम अकैडमी चित्तौड़गढ़), सत्यम वर्मा (कक्षा 10, श्रद्धालय पब्लिक स्कूल रावतभाटा), निरंजन जनवा (कक्षा 9, रा.उ.मा.वि. बिलोदा), आशा सुथार (कक्षा 9, रा.बा.उ.मा.वि. गंगरार), आजाद जाट (कक्षा 6, रा.उ.प्रा.वि. भवानीपुरा), कोमल जाट (कक्षा 6, हर्ष पब्लिक सेकेंडरी स्कूल गंगरार), ममता गाडरी (कक्षा 8, रा.उ.प्रा.वि. तस्वारिया), मेहुल गायरी (कक्षा 8, रा.उ.प्रा.वि. पालड़ी), अश्विन अहीर (कक्षा 7, रा.उ.प्रा.वि. जालमपुरा), आरव गोदारा (कक्षा 9, एईसीएस-2 रावतभाटा) एवं पिंकी गुर्जर (कक्षा 10, श्रीराम बाल विद्या मंदिर रावतभाटा) का चयन हुआ है।

What's your reaction?