चित्तौड़गढ़ - अस्पताल में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली,शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के सबसे बड़े श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है। दूर दराज से उपचार के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजनों से टेंडर में निर्धारित राशि से दुगनी राशि वसूल की जा रही है। और ऐसा नहीं है कि इस संबंध में शिकायत नहीं की गई है, लेकिन लगातार दुर्व्यवहार और अवैध वसूली की शिकायतों के बावजूद अवैध वसूली का यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। और ठेकेदार के रसूख के आगे अस्पताल प्रबंधन बौना साबित हो रहा है। ऐसी स्थिति में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए यह पार्किंग व्यवस्था बड़ी परेशानी का सबब बन रही है।

टेंडर से दोगुनी राशि की हो रही वसूली

श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय में पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए टेंडर किया गया है। श्री अपर्णा पार्किंग के नाम से अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को रसीद दी जा रही है। एक बार के लिए आने वाले मरीजों से 24 घंटे की राशि वसूल की जा रही है। दो पहिया वाहनों के लिए 12 घंटे की राशि ₹5 है वही चार पहिया वाहनों के लिए यह राशि ₹10 निर्धारित की गई है। लेकिन इससे उलट दो पहिया वाहनों की राशि ₹10 और चार पहिया वाहनों के लिए ₹20 की राशि वसूल की जा रही है। इस अवैध वसूली की कई लोगों द्वारा लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई है लेकिन पार्किंग चलाने वाले ठेकेदार के रसूख के आगे अस्पताल प्रबंधन नतमस्तक प्रतीत हो रहा है। हालत यह है कि ठेकेदार द्वारा ठेके में निर्धारित राशि की दो रसीद भी छपाई नहीं गई है। वही शिकायत होने से बचने के लिए ऐसे व्यक्ति जो शिकायत कर सकते हैं उनके वाहनों के नंबर भी गलत दर्ज किये जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्पष्ट है कि यह ठेकेदार अपनी मनमर्जी करते हुए उपचार के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजनों को पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध वसूली से प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पहले जप्त की जा चुकी है अमानत राशि

पूर्व में अस्पताल में पार्किंग की अवैध रसूली की शिकायतों से परेशान होकर तत्कालीन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ मधुप बक्शी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने ठोस कार्रवाई करते हुए ठेकेदार की अमानत राशि भी जप्त कर ली थी वही फर्म को भी ब्लैक लिस्टेड किया गया था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि तत्कालीन फॉर्म द्वारा अस्पताल की सड़क को नुकसान पहुंचाया गया था वर्तमान में भी कमोबेश यही स्थिति है ऐसे में पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए चिकित्सालय प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यकारी एजेंसी फॉर्म को ब्लैक लिस्ट स्टेट घोषित कर उसकी अमानत राशि जप्त कर ली थी। वर्तमान में लगातार अवैध रसूली की अलग-अलग माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही है ऐसे में कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता प्रतीत हो रही है जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों से होने वाली अवैध वसूली पर लगाम लगाई जा सके।

अवैध वसूली और उसपर सीनाजोरी

चिकित्सालय परिसर में संचालित होने वाली पार्किंग व्यवस्था के ठेकेदार द्वारा निर्धारित राशि से अधिक की राशि वसूल की जा रही है और इसके लिए बोर्ड लगाए गए हैं। जिन पर अधिक राशि अंकित की गई है। अवैध वसूली का विरोध करने पर ठेकेदार के कार्मिक झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। जानकारी में यह भी सामने आया है कि अस्पताल परिसर में बने आवासीय क्वार्टर में रहने वाले कार्मिकों से मिलने आने वाले लोगों से भी पार्किंग का शुल्क वसूला जा रहा है। ऐसी स्थिति में अस्पताल में काम करने वाले कार्मिक जो अस्पताल के आवासीय परिसर में रह रहे हैं उनके रिश्तेदारों से भी यह वसूली की जा रही है जो न्यायोचित नहीं है।

What's your reaction?