चित्तौड़गढ़ - प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करें- आईजीपी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

उदयपुर रेंज आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली अपराध गोष्टी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ। गुरूवार को उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, एएसपी, डीएसपी सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने, मालखाने का अधिकाधिक निस्तारण करने व आगामी समय मे कानून व्यवस्था संबंधी चर्चा की। आईजीपी गौरव श्रीवास्तव के पुलिस लाईन पहुंचने पर एसपी मनीष त्रिपाठी ने स्वागत किया, सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। आईजीपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया व उनके कार्य क्षेत्र व अपराध की जानकारी ली।

       पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को चित्तौड़गढ़ आए उदयपुर रेंज महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन के अन्वेषण भवन में पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी में आईजीपी ने पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्रताशीघ्र निस्तारण कर पेंडेंसी प्रतिशत कम करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने टीम बना कर पर्याप्त पुलिस जाब्ते के साथ अपराधियों के निवास व छुपने से स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने संबंधी भी निर्देश दिए। पुलिस थानों के मालखानो में लंबे समय से पड़े पुराने, छोटे छोटे मालों, मुक़दमाती एवं कोर्ट द्वारा निर्णय हुए मामलों के मालों का निस्तारण हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश कर माल का अधिकाधिक निस्तारण करें। आगामी दिवसों में जिले की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण ओर शांति बनाए रखने के लिए बेहतर पुलिसिंग पर जोर देते हुए अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रख सूचना तंत्र मजबूत कर अतिरिक्त सावधानी रखते हुए शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। जुलूसों व सभाओं में विशेष निगरानी के संबंध में भी कहा।

      बैठक के दौरान आईजीपी ने कहा कि संभाग के साथ चित्तौड़गढ़ जिले में सभी संगठित अपराधों को करने वाले अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और थानाधिकारियों को पुलिसिंग और बेहतर करने के लिए भी निर्देशित किया गया है जिससे कि जिले को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग मिल सके। आईजीपी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए दोपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य करने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कमजोर वर्गों पर अपराध के पेंडिंग प्रकरणों व एक वर्ष से अधिक पेंडिंग प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने व वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के निर्देश भी दिए। रेंज मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान सुदर्शन चक्र में वांछित अपराधियों की अधिकाधिक गिरफ्तारी करने के निर्देश देकर अभियान को सफल बनाने हेतु कहा।

         इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अलावा एएसपी सरिता सिंह, एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह, एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला, पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी, ग्रामीण डीएसपी शिवप्रकाश, गंगरार के रामेश्वर लाल, निंबाहेड़ा के बद्रीलाल, कपासन के हरजी लाल, भदेसर के अनिल शर्मा, रावतभाटा के कमल प्रसाद, आईजी ऑफिस के स्टाफ ऑफिसर सहित जिले के समस्त थानाधिकारी व कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

What's your reaction?