विशेष रूप से सक्षम बालक बालिकाओं के लिए संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

विशेष रूप से सक्षम बालक बालिकाओं के लिए संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न

सीधा सवाल - उदयपुर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में ’विशेष रूप से सक्षम बालक बालिकाओं’ के लिए ’संभाग स्तरीय’ खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार को गांधी ग्राउण्ड में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

विशेष रूप से सक्षम बालक बालिकाओं मे विधिक जागृति लाने के क्रम में आरएसएलए हैश स्पोर्टस् फोर अवेयरनेस एण्ड उडान 2.0 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उदयपुर, राजसमंद, चत्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, सलूम्बर, डूंगरपुर जिले में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विशेष रूप से सक्षम बालक बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया।

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं मे बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता उदयपुर के कपिल मीणा ने छात्र वर्ग में लम्बीकूद मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जागृति उच्च माध्यमिक विशेष विद्यालय राजसमंद की किरण सालवी ने छात्रा वर्ग में लम्बीकूद मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। तपस विशेष स्कूल डूंगरपुर की टीम ने वालीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल टीम मे धर्मेंद्र, जयदीप, प्रवीण, रसवान टीम मे शामिल रहे। महात्मा गाँधी उच्च माध्यमिक विद्यालय धानमंडी के छात्र गर्वित मंत्री ने चित्रकला मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जागृति उच्च माध्यमिक विशेष विद्यालय राजसमंद के छात्र हरिओम माली ने बेडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता उदयपुर की छात्र एवं छात्रा दोनों की कब्बडी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान समग्र शिक्षा उदयपुर के कार्यक्रम अधिकारी विमलेश यादव भी बतौर अतिथि मंचासीन रहे। प्रतियोगिता की विजेता टीमें तथा प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ी जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे।

What's your reaction?