चित्तौड़गढ़ - मातृभुमि के प्रति प्रेम, व्यक्तिगत सुख-सुविधाओ से बढ़कर होता है - आक्या
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मातृभुमि के प्रति प्रेम, व्यक्तिगत सुख-सुविधाओ से बढ़कर होता है। निस्वार्थ भाव से देश और समाज कल्याण के लिए किये गये कार्य की ही सार्थकता होती है। बधाई के पात्र है वे भामाशाह जो बिना किसी अपेक्षा के विद्यालयों में कक्षा-कक्षों का निर्माण करा समाज उत्थान के लिए कार्य करते है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा में गांव के बालुराम कुमावत, चतरूलाल कुमावत व श्यामलाल कुमावत द्वारा विद्यालय में कक्षा-कक्ष मय बरामदे का निर्माण कराये जाने पर आयोजित कक्षा-कक्ष लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने विद्यालय में डीएमएफटी फण्ड से प्रार्थना स्थल पर डोम व दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की।

संस्था प्रधान चंद्रकांता राठौर ने बताया की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व मण्डल महामंत्री रामेश्वर धाकड, पंस प्रतिनिधि घीसुलाल भांबी, पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश राव व पूर्व सरपंच सत्यनारायण वैष्णव मंचासीन थे।

कार्यक्रम का आगाज विधायक आक्या द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियो का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। विद्यालय की बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुतियां दी गई। विधायक आक्या ने भामाशाह बालुराम कुमावत, चतरूलाल कुमावत व श्यामलाल कुमावत के साथ ही विद्यालय में फर्निचर के लिए 51-51 हजार की राशि देने पर शिक्षिका सुषमा पुरोहित व रितु राणावत का उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। विधायक आक्या की अनुशंषा पर बिरला सीमेंट वक्र्स द्वारा विद्यालय में एक लाख रूपये की लागत के फर्निचर भेंट किये जाने पर विद्यालय परिवार द्वारा विधायक आक्या का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्र्रम का संचालन निर्मला शर्मा व प्रदीप शर्मा तथा आभार संस्था प्रधान चंद्रकांता राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर हेमशंकर दशोरा, श्याम गिरी, राम गिरी, नानालाल कुमावत, नाथुसिंह, लखन कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

What's your reaction?