चित्तौड़गढ़ - ग्रामीण सेवा शिविर बना समाधान का सशक्त माध्यम – वर्षों पुराने विवादों और प्रतीक्षाओं का अंत
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ उनके गाँव में ही उपलब्ध कराने हेतु आयोजित “ग्रामीण सेवा शिविर 2025” अब ग्राम स्तर पर त्वरित समाधान और जनविश्वास का प्रतीक बन गया है। इसी क्रम में शुक्रवार 17 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में आयोजित शिविर दो महत्वपूर्ण मामलों के समाधान का गवाह बना — एक में पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण निपटारा हुआ, तो दूसरे में परिवारों को वर्षों बाद भूमि स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हुआ।

सौहार्द से सुलझा दशकों पुराना पारिवारिक विवाद

ग्राम बोरखेड़ा के खसरा संख्या 536 से संबंधित धर्मचंद पुत्र किशना मांगीलाल एवं 

पीरसिंह पुत्र जमनालाल, निवासी बोरखेड़ा, के बीच लंबे समय से पारिवारिक संपत्ति विवाद चल रहा था।

ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में शुक्रवार 17 अक्टूबर को आयोजित “ग्रामीण सेवा शिविर” में दोनों पक्षों ने आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण सहमति के आधार पर विवाद निस्तारण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। राजस्व विभाग द्वारा राजस्थान कास्तकारी अधिनियम की धारा 53 के अंतर्गत आपसी सहमति बंटवारा की कार्यवाही शिविर स्थल पर ही त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई।

दोनों पक्षों ने प्रशासन की मध्यस्थता में शांति और भाईचारे का परिचय देते हुए अपना विवाद सुलझाया। इससे न केवल परिवार में सौहार्द कायम हुआ, बल्कि भविष्य में संभावित कानूनी विवादों से भी राहत मिली।

दोनों पक्षों ने कहा “सरकार का यह शिविर हमारे परिवार के लिए वरदान साबित हुआ है। वर्षों पुरानी समस्या अब कुछ ही घंटों में सुलझ गई।”

वर्षों बाद मिला अपने पुश्तैनी घर का कानूनी अधिकार

इसी शिविर में ग्राम बोरखेड़ा निवासी शकारूलाल पुत्र शंकरलाल गायरी एवं गोपाल पुत्र सवा डांगी को अपनी पुश्तैनी भूमि का वैध पट्टा प्रदान किया गया। दोनों परिवार कई वर्षों से इस भूमि पर निवासरत थे, परंतु स्वामित्व का कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं होने से वे सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण एवं अन्य सुविधाओं से वंचित थे।

राजस्व विभाग एवं ग्राम प्रशासन ने इन परिवारों के आवेदन पर सत्यापन एवं भौतिक निरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की और दोनों को उनके मकानों का कानूनी स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। कारूलाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा “अब हमें अपने घर का हक मिला है। यह केवल एक कागज़ नहीं, बल्कि वर्षों की प्रतीक्षा का फल है।”

What's your reaction?