चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिख विधायक कृपलानी ने किया आग्रह
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

मूंगफली की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीद की माँग

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।

राजस्थान सरकार के पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की कृषि उपज मूंगफली को 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग की है।

विधायक कृपलानी ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि इस वर्ष निम्बाहेड़ा क्षेत्र में मूंगफली की बेहद अच्छी पैदावार हुई है। क्षेत्र के हजारों किसानों ने मेहनत और परिश्रम से यह फसल तैयार की है, लेकिन वर्तमान में सरकार द्वारा केवल 25 प्रतिशत मूंगफली खरीदने के आदेश दिए जाने के कारण शेष किसानों की उपज मंडियों में विक्रय से वंचित रह गई है।

उन्होंने बताया कि निम्बाहेड़ा उपखंड में अब तक लगभग 550 किसानों का ही पंजीयन मूंगफली खरीद के लिए हुआ है, जबकि निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी को संभाग की सबसे बड़ी मंडी माना जाता है। ऐसे में किसानों की बड़ी संख्या अपने उत्पाद को बेचने में असमर्थ है।

विधायक कृपलानी ने बताया कि सरकार द्वारा मूंगफली खरीद हेतु बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल की बुकिंग बंद कर दी गई है, जिससे किसानों में भारी रोष और निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि किसानों ने पूरे परिश्रम से फसल तैयार की है, परंतु समर्थन मूल्य पर बिक्री का अवसर सीमित होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से आग्रह किया है कि किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए मूंगफली की 100 प्रतिशत खरीद की स्वीकृति प्रदान की जाए तथा ऑनलाइन पोर्टल को पुनः खोला जाए, ताकि निम्बाहेड़ा सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच सकें।

कृपलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ऐसे में इस निर्णय से किसानों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी और सरकार की कृषक हितैषी नीति को और मजबूती मिलेगी।

What's your reaction?