चित्तौड़गढ़ - कन्नौज के भीलगट्टी में पैंथर परिवार ने जमाया डेरा, नॉनवेज का अपशिष्ट खाने पहुंच रहे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में स्थित कन्नौज ग्राम पंचायत के भीलगट्टी में इन दिनों पैंथर परिवार ने डेरा डाल रखा है। यहां दो वयस्क पैंथर के साथ ही दो छोटे पैंथर भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पैंथर ने किसी पर हमला नहीं किया, लेकिन ग्रामीण दहशत में भी हैं। यहां नॉनवेज की दुकान लगाने वाले लोगों की ओर से अपशिष्ट डाला जा रहा है। इसी के चलते पैंथर अपशिष्ट खाने के लिए भीलगट्टी तक पहुंच रहा है। पैंथर की हलचल के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है और लोगों को इनसे दूर रहने की सलाह दी है।

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर कन्नौज ग्राम पंचायत है। यहां करीब एक पखवाड़े से पैंथर दिखाई दे रहे हैं। यहां शाम के समय लगातार ग्रामीण एक अधिक पैंथर देख रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरपंच प्रतिनिधि जेपी जागेटिया को मामले की जानकारी दी। ग्राम पंचायत स्तर पर भी इसकी निगरानी करवाई गई। इसमें सामने आया कि लगातार पैंथर दिख रहे हैं। इस पर वन विभाग को भी सूचित किया गया। वैसे तो इस क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट रहा है। लेकिन लगातार एक ही स्थान पर डेरा डालने को लेकर वन विभाग भी सकते में आ गया। बाद में जांच की तो सामने आया कि कन्नौज क्षेत्र में कुछ लोग नॉनवेज की दुकान लगाते हैं। वे अपशिष्ट को भीलगट्टी गांव के पास फेंकते हैं। इसी की गंध से पैंथर का परिवार यहां पहुंच रहा हैं। नॉनवेज के अपशिष्ट को आहार बना रहा है। इस पर ग्राम पंचायत ने नॉनवेज बेचने वालों को पाबंद किया है कि अपशिष्ट यहां नहीं फेंके। वहीं रात्रि के समय पैंथर आबादी से दूर रहे, इसका प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार मौके पर दो वयस्क पैंथर के अलावा भी दो पैंथर और हैं, जिनकी उम्र करीब पांच से छह माह तक है।

कचरा संग्रहण केंद्र की दीवारों पर डेरा

ग्राम पंचायत की और से कन्नौज गांव में कचरा संग्रहण केंद्र भीलगट्टी गांव के पास बनाया हुआ है। वहीं नॉनवेज की दुकान करने वाले अपशिष्ट भी यहीं डाल कर जा रहे हैं। ऐसे में अंधेरा होने के बाद पैंथर यहां पहुंच जाते हैं। यहां कचरा संग्रहण केंद्र की दीवारों पर पैंथर बैठे हुवे देखे जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने कचरा संग्रहण केंद्र की दीवारों पर बैठे पैंथर के वीडियो भी बनाए हैं।

वर्जन ....

भीलगट्टी में कचरा संग्रहण केंद्र हैं, जहां नॉनवेज का अपशिष्ट डालने से पैंथर आने लगे हैं। ऐसे में इन लोगों को इसके लिए मना किया है। ग्राम पंचायत ने अपशिष्ट भी हटवा दिया। यहां आग लगाई जाएगी, जिससे शेष अपशिष्ट के अवशेष भी जल जाए और पैंथर इस तरफ नहीं आए।
जेपी जागेटिया, सरपंच प्रतिनिधि कन्नौज

कन्नौज क्षेत्र में पैंथर के जोड़े का मूवमेंट है रहा है। इसकी सूचना के बाद लगातार स्टाफ भेज कर मॉनिटरिंग की जा रही है। एक निश्चित समय के लिए ही पैंथर आ रहा है। इसे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। पास में ही माइंस एरिया है जहां से पैंथर यहां तक पहुंच रहे हैं।
सुनील कुमार यादव, रेंजर वन विभाग चित्तौड़गढ़

What's your reaction?