चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्यशाला का आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। कपासन। भाजपा की कपासन विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया।युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कपासन विधानसभा के कपासन ग्रामीण, कपासन नगर, शनिमहाराज, राशमी, पहुना, भूपालसागर, भादसोड़ा, आकोला ग्रामीण और आकोला नगर मंडलों के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक महत्वपूर्ण विधान सभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय था केंद्र सरकार का आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं जी एस टी नीतियाँ।मुख्य वक्ता उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही जी एस टी को कर प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता लाने वाली क्रांति बताया।मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने बताया कि इस अभियान ने आर्थिक मजबूती के साथ बाजारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाई हैं।जिस से उपभोक्ताओं को बेहतर और किफायती उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।विधायक ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के अंतिम एपिसोड का उल्लेख किया।जिसमें मोदी ने देश वासियों से अपने घरों और कार्यस्थलों में आत्म निर्भरता की भावना बनाए रखने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और सतत विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही संदेश हमें इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने जी एस टी के जरिए कर चोरी में कमी और सरकारी संसाधनों की बेहतर उपलब्धता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीवन में स्वदेशी के भाव को अपनाने और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा की स्वदेशी भावना से ही हम अपने देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकते हैं।पूर्व विधायक बद्री लाल जाट ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वावलंबन बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान किसानों एवं छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने जी एस टी को व्यापार के लिए एक समग्र सुधार बताया।स्वागत भाषण पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया ने किया।साथ ही भूपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत और मांगी लाल अहीर ने विचार व्यक्त किए।मंच पर जिला उपाध्यक्ष सुशीला जीनगर, कैलाश जाट,जिला मंत्री देश राज गुर्जर,हजारी दास वैष्णव सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष, नपा चेयरमैन मंजू देवी सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, राशमी मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट, पहुना मंडल अध्यक्ष नारायण लाल अहीर, आकोला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल गाडरी, आकोला नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल तेली, भादसोड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव, सांसद खेल महोत्सव विधानसभा संयोजक जिनेन्द्र कोठारी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रकाश जाट, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, शंभु लाल जाट, छोगा लाल गाडरी,एस टी मोर्चा पन्ना लाल भील, सुभाष सिंह राणावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में मंच संचालक पूर्व चेयरमैन व मंडल महामंत्री गजेंद्र बाघमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी देकर इस अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने और जी एस टी की जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

What's your reaction?