views
सीधा सवाल। बेगूँ। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 17 ब्राह्मणों की हताई स्थित भगवान मुरलीधर सेठ मंदिर पर गुरूवार को छप्पनभोग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेने पहुंचे। जानकारी के अनुसार बेगूँ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 17 ब्राह्मणों की हताई पर स्थित समस्त गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज 52 गांव भगवान मुरलीधर सेठ मंदिर पर गुरूवार को छप्पनभोग का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर मंदिर को फूल-मालाओं और विद्युत सज्जा कर आकर्षक रूप से सजाया गया। सायं 6 बजे भगवान मुरलीधर सेठ के समक्ष छप्पनभोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। सायं 6.15 बजे ढोल नगाड़ों के साथ महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण व्यवस्था के लिए बेरिकेडिंग कर महिला एवं पुरूषों को व्यवस्थानुसार प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान मुरलीधर सेठ के जयकारों से समूचा परिसर भक्तिमय हो गया।