चित्तौड़गढ़ - जनजाति गौरव सप्ताह के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर के आदेशानुसार 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक जनजाति गौरव सप्ताह-2025 के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि इस अवधि में जनजातीय समाज के योगदान, संस्कृति, परंपरा एवं विकास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विविध विभागों द्वारा विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। जनजाति गौरव सप्ताह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास से जुड़ी कई गतिविधियाँ संचालित होंगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि 2 नवम्बर को लाभ सन्तृप्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को अधिकतम लाभ पहुँचाने हेतु शिविर आयोजित किए जाएँगे। 3 नवंबर से 9 नवम्बर तक विद्यालयों एवं छात्रावासों में भगवान बिरसा मुण्डा जी के जीवन, संघर्ष एवं योगदान पर आधारित प्रार्थना सभाएँ, प्रतियोगिताएँ, भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

7 नवम्बर को जिलेभर में किसान सम्मेलन एवं कृषि योजनाओं से संबंधित जागरूकता गतिविधियाँ होंगी। 8 नवम्बर को वन विभाग द्वारा वन संरक्षण एवं जल-संरक्षण विषयक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। 9 नवम्बर को जनजातीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। 11 नवम्बर को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर गोष्ठियाँ आयोजित की जाएँगी।

12 नवम्बर को ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेले एवं चिकित्सा शिविर लगाए जाएँगे जिनमें निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 13 नवम्बर को नगर पालिका क्षेत्रों में जनस्वच्छता अभियान एवं दीवार लेखन के माध्यम से भगवान बिरसा मुण्डा तथा अन्य जनजातीय नायकों के संदेशों का प्रसार किया जाएगा।

14 नवम्बर को जिला स्तर पर प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिनमें जनजातीय हस्तशिल्प, लोककला, पारंपरिक खेल एवं नृत्य प्रस्तुत किए जाएँगे। 15 नवम्बर को जिलेभर में ग्राम पंचायत स्तर पर सेवा शिविर, वृक्षारोपण, जनसंवाद एवं ग्राम सभाएँ आयोजित की जाएँगी। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन शामिल होंगे।

What's your reaction?