views
सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष पद पर राजेश रति को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द सिंह भाई परमार और प्रदेश अध्यक्ष कैलाश किशन लोहार जिलाध्यक्ष महेंद्र राठौर द्वारा की गई। संगठन ने 02 नवंबर को इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि राजेश रति को यह जिम्मेदारी सफाई कामगारों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है। उन्हें संगठन के संविधान के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने और समाज तथा सफाई कामगारों के विकास के लिए कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
राजेश रति ने शाखा की कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है। इनमें राजमल राठौर को उपाध्यक्ष, सोनु डुलगच को महामंत्री, सागर लोट को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष, राधेश्याम लोट को मंत्री, विनोद खोखर को संगठन मंत्री, विक्रम रति, अक्षय लोट और सनी कण्डारा को प्रचार मंत्री बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, अजय चौहान और कुशल डगर को कोषाध्यक्ष, भारत लोट को प्रवक्ता तथा गोपाल कल्याण पारस और हजारी लाल को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन ने वार्षिक शुल्क सहित नियुक्ति पत्र की एक प्रति प्रदेश प्रमुख महासचिव को भेजने का भी निर्देश दिया है।