views
सीधा सवाल। बिनोता।
इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर विद्यालय स्तर पर उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा के आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता की 50 बालिकाओं का जत्था बस द्वारा चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार के निर्देशन में बालिकाएं स्वदेशी महोत्सव में राजस्थानी सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक घूमर नृत्य की प्रस्तुति में सहभागिता निभाएंगी। इस दल का नेतृत्व प्रभारी शिक्षिका मधुबाला मुंदड़ा, वीटी अंजलि महावर तथा संरक्षक शिक्षक भंवरलाल मेघवाल एवं बंशीलाल मेघवाल द्वारा किया जा रहा है।
बालिकाओं में स्वदेशी महोत्सव और राजस्थानी संस्कृति को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।