924
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। नगर में आमजन के आवागमन की सुविधा के लिए बनाई पुलियाओं पर रोज सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टरों का कब्जा अब आम बात हो गई है, जो कभी भी बड़े हादसों का कारण बन सकते है। इधर प्रशासन भी इस समस्या पर कोई खास गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य में बजरी परिवहन पर रोक के बावजूद बजरी का परिवहन धड़ल्ले से जारी है। इसके साथ ही बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइनें दिखना भी अब आम बात हो गई, लेकिन क्षेत्रवासियों के आवागमन के लिए बनाई गई पुलियाओं पर बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली प्रशासन की अनदेखी को उजागर करता है। बेगूं नगर की चैची पुलिया और झालरा पुलियाओं पर आजकल हर सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टरों की लाइनें देखी जा रही है। आमजन के आवागमन की सुविधा के लिए बनाई गई इन पुलियाओं पर अब हर सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टरों का कब्जा दिखाई देने लगा है। हर सुबह ग्रामीण क्षेत्रों से नगर में आवागमन करने वाले क्षेत्रवासियों के लिए बजरी भरे ट्रैक्टर कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। इधर प्रशासन द्वारा इस समस्या पर कुछ खास गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।