420
views
views
द्वितीय वर्षीतप आराधक का मेहमानों ने किया बहुमान
सीधा सवाल। चिकारड़ा। द्वितीय वर्षितप आराधना के अंतिम दिन वर्षीदान के साथ वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा निज आवाज से शुरू होकर जैन मंदिर होता हुआ सदर बाजार बस स्टैंड सांवलिया जी चौराहा पहुंचा ,जहा से पुनः बस स्टैंड ,प्रजापत मोहल्ला, नीम चौक , देव गली होता हुआ गुर्जर मोहल्ला स्थित सोहनराज परिसर पहुंचा । बीच रास्ते भर बग्गी में बिराजित वर्षितप आराधक शोभागमल छाजेड़ सपत्नीक द्वारा वर्षीतप दान के तहत विभिन्न प्रकार के वस्त्र आइटम के साथ चांदी के सिक्के के साथ बिछूड़िया । रास्ते के बस स्टैंड पर दिनेश अग्रवाल द्वारा आइसक्रीम की व्यवस्था की गई । वही निम चोक पर मिनिरल वाटर की व्यवस्था थी। इस मौके पर जुलूस में समाजियो द्वारा तपस्वी शोभाग मल छाजेड़ का बहुमान किया गया । आयोजित जुलूस में महिलाओं ने तपस्वी द्वारा भेट की गई एक ही डिजाइन की साड़ी पहनी हुई थी जो जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में समाजन के साथ मेहमानों की उपस्थिति रही। तपस्वी वर्षितप आराधक शोभागमल छाजेड़ गोशाला पहुचे जहा पर मेहमानों द्वारा साफा ऊपरना माला पहनाकर बहुमान किया गया। यहां यह बता दे की वर्षितप आराधना के कार्यक्रमों के तहत प्रतिदिन सपना चौबीसी के साथ विभिन्न आयोजन किए गए जिसमें माताजी पूजन कलश हल्दी के साथ मेहंदी की रस्म निभाई गई इसके साथ ही द्वितीय पुत्र जन्मोत्सव का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत निंबाहेड़ा के 50 वर्षीतप आराधकों जुलूस निकालकर सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो मेहमानों की उपस्थिति रही जिसमें राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात मध्य प्रदेश के विशेष रूप से थे। बहुमान करने वालों की कड़ी में गौशाला के दिनेश अग्रवाल सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव पूर्व अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा पूर्व विधायक ललित ओसवाल जिला परिषद सदस्य किशन लाल अहीर नीमच के सुनील गोपावत अनिल नाहटा के साथ सैकड़ो समाजजन तथा ग्रामीण थे।कार्यक्रम के अंतिम दिन गौतम प्रसादी का आयोजन हुआ