1701
views
views
सीधा सवाल। कपासन। युवा दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति कपासन अध्यक्ष डॉ महेंद्र सोलंकी के निर्देशन में नशा मुक्ति केंद्र कपासन में शिविर आयोजित कर इलाजरत व्यक्तियों को नशे से दूर रहने व छुटकारा पाने हेतु प्रेरित किया। अधिवक्ता गोविंद सिंह पंवार ने नशा छोड़कर अपने परिवार व समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के फायदे बताए। सुबह उठकर योग का उपयोग करके नकारात्मकता को दूर कर जीवन में सुधार लाकर नशा छोड़ने हेतु प्रेरित किया। अधिवक्ता अलमास अली ने भी मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से नशा छोड़ने हेतु प्रेरित किया।