1155
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया द्वारा शनिवार को पशु चिकित्सा उपकेंद्र बिछोर व पशु चिकित्सालय पारसोली का निरीक्षण किया गया। पशु उपकेंद्र बिछोर में मेडिसिन सप्लाई नहीं होने पर शीघ्र मांग अनुरूप मेडिसिन मंगवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार पारसोली में मंगला पशु बीमा योजनान्तर्गत लाभार्थियों से पूछताछ करने पर लाभार्थियों ने संतुष्टी जाहिर की। पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतीक्षा कृष्णिया एवं पशुधन प्रसार अधिकारी कालुलाल रेगर को विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्यानुरूप प्रगति प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए गए। पशु उपकेंद्र बिछोर में आउटडोर पंजिका उपलब्ध है, लेकिन नियमित रूप से संधारण किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया द्वारा विशेष शिविर कार्यक्रम के तहत भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पारसोली में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर सभी विभागों से कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा की गई, तथा मौके पर ही भैरूलाल पिता बालू कुमावत को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण किया गया। इस मौके पर विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, नायब तहसीलदार पारसोली रामचन्द्र वैष्णव, भू-अभिलेख निरीक्षक अंतिम कुमार मिर्जा, श्यामलाल भाटी, किशनलाल मीणा व अन्य विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित थे।