चित्तौड़गढ़ / बेंगू - बेगूं विधानसभा से भरी गई मनरेगा बचाओ संग्राम की हुंकार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

मजदूरों के हक़, रोज़गार और सम्मान की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ रही कांग्रेस पार्टी

सीधा सवाल। बेगूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को बेगूं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम की हुंकार भरी। इस दौरान वक्ताओं ने मनरेगा को कमजोर करने, मज़दूर की मजदूरी रोकने और गांव के हक़ छीनने की साज़िश को लेकर जमकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मांडना में विधूड़ी फार्म हाउस पर प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मनरेगा जिला प्रभारी एम. डी. चोपदार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य, पूर्व संसदीय सचिव और पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बिधूड़ी, प्रदेश सचिव एवं बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा की अध्यक्षता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित बोलीवाल, विधानसभा प्रभारी अविचल व्यास के विशिष्ट आतिथ्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम की हुंकार भरी। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब की रोज़ी, मज़दूर का सम्मान और गांव की आत्मनिर्भरता की रीढ़ है। आज जब जनविरोधी ताकतें मनरेगा को कमजोर करने, मज़दूर की मजदूरी रोकने और गांव के हक़ छीनने की साज़िश रच रही हैं, तब कांग्रेस पार्टी आपके हक़, रोज़गार और सम्मान की लड़ाई को सड़क से सदन तक पूरी ताक़त से लड़ रही है। वक्ताओं ने कहा कि इसी जनसंघर्ष को ओर अधिक मज़बूत करने के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत एक विशाल जनआंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि मज़दूर को काम, काम का पूरा दाम और समय पर भुगतान। इन्हीं संकल्पों को लेकर कांग्रेस पार्टी हर तबके के लोगों तक पहुंचकर सरकार की मनरेगा को कमजोर करने, मज़दूर की मजदूरी रोकने और गांव के हक़ छीनने की साज़िश को कभी सफल नहीं होने देगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को इस जनआंदोलन के तहत रोज़गार के अधिकार, रुकी हुई मजदूरी के भुगतान और मज़बूत, पारदर्शी और प्रभावी मनरेगा के लिए एकजुट होने का आव्हान किया। इस दौरान बेगूं रावतभाटा ब्लॉक अध्यक्ष कालूलाल भील, नगर कांग्रेस कमेटी बेगूं अध्यक्ष ललित बैरागी, नगर कांग्रेस कमेटी रावतभाटा अध्यक्ष शंकर बुनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

What's your reaction?