315
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर यशोदा पुरोहित की नियुक्ति पर मंगलवार शाम पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर बेगूं निवासी यशोदा पुरोहित को नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति पर बेगूं क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए, मंगलवार शाम पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित का स्वागत किया।
कौन है यशोदा पुरोहित
नवनियुक्त महिला कांग्रेस चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित एक परंपरागत कांग्रेसी परिवार से आती हैं तथा राजनीति, समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं। संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और नेतृत्व कौशल उनकी प्रमुख विशेषताएँ हैं। यशोदा पुरोहित एक सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित महिला नेत्री हैं। यशोदा पुरोहित वर्ष 2010 से 2020 तक नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रही तथा वर्ष 2020 से निवर्तमान महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष है। सामाजिक क्षेत्र में भी यशोदा पुरोहित वर्ष 2015 से निरंतर राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व निर्वहन कर रही है। यशोदा पुरोहित का परिवार वर्षों से कांग्रेस विचारधारा से गहराई से जुड़ा हुआ है। इनके पति नरेन्द्र कुमार पुरोहित वर्तमान में नगरपालिका पार्षद हैं तथा निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में भी युवक कांग्रेस, नगर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस में जिला सचिव व जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके है।